विष्णुदेव साय पहुंचे सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन,कहां 25 तारीख को…

Cg News: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। रायपुर के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। साय राजभवन पहुंच गए हैं। वहां सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मुख्यमंत्री बनते ही किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि, दो साल का बकाया धान का बोनस 25 दिसंबर को देंगे।
विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक और बड़े आदिवासी नेता हैं। वे 2 बार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। चुनावी रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा। बैठक से पहले रमन सिंह ने कहा- छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम का पद भी हो सकता है।
Read more: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे अब ये नेता…विधायक दल में हुआ एलान
साय ने कहा- सबसे पहले आवास का काम होगा
Cg News मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ विधायक दल की बैठक में सर्व सहमति से अपना नेता चुना है। इस अवसर पर मैं बहुत आनंदित हूं और सबसे पहले मैं बीजेपी को धन्यवाद देता हूं। मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। और मोदी की गारंटी को पूरा करने का शत प्रतिशत काम करूंगा।18 लाख आवास का काम सबसे पहले करूंगा।



