विराट कोहली सहित इन खिलाड़ियों को RCB ने किया रिटेन

नई दिल्ली, । इंडियन प्रीमियल लीग 2022 के लिए रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को रिटेन किया है। विराट कोहली ने इस सीजन में कप्तानी छोड़ने से पहले ये कहा था कि वो जब तक इस लीग में खेलेंगे आरसीबी की हिस्सा बने रहेंगे।
आरसीबी का भी यही कहना था कि विराट कोहली बतौर सीनियर प्लेयर टीम का हिस्सा होंगे और एक बार फिर से विराट कोहली अगले सीजन में इसी टीम की जर्सी में नजर आएंगे। विराट कोहली को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया और वो रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर रहे।
आरसीबी ने विराट कोहली के अलावा आस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और भारतीय तेज गेंदबाज मो. सिराज को अपनी टीम में बनाए रखा है। ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन किए गए खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर रखा गया और उन्हें 11 करोड़ रुपये बतौर सैलरी दी जाएगी तो वहीं मो. सिराज को 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। इस बार चार खिलाड़ियों को रिटेन किया जाना था, लेकिन आरसीबी ने इन तीनों पर अपना दांव लगाया जो अगले सीजन में भी इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
https://twitter.com/IPL/status/1465713429189066761?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1465713429189066761%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F


