खेल

विराट कोहली वनडे सीरीज से अपना नाम ले सकते हैं वापस: रिपोर्ट

दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय टीम को 26 दिसंबर से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। विराट कोहली की कप्तानी में पहले भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलेगी और उसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने से पहले द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं।

आपको बता दें कि बुधवार को BCCI और भारत की चयन समिति ने वनडे टीम का कप्तान रोहित शर्मा को बना दिया गया है। विराट कोहली जो पहले वनडे और टेस्ट की कप्तानी कर रहे थे अब उनसे वनडे की कप्तानी छीन कर रोहित शर्मा को सौप दी गई है। और अब इसी के बाद लगातार यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button