खेल

विराट कोहली-रवि शास्त्री के नियमों को राहुल द्रविड़ ने बदला

विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी ने भले ही टेस्ट फॉर्मेट में कई कामयाबियां हासिल की हों लेकिन इस जोड़ी के कुछ ऐसे नियम थे जिन्हें अब नए हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid)  ने बदलना शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल द्रविड़ ने अब अनिल कुंबले की उस पॉलिसी को दोबारा शुरू कर दिया जिसके मुताबिक अनफिट और खराब फॉर्म वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह पाने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी था. रवि शास्त्री के कार्यकाल में ये बंद हो गया था लेकिन राहुल द्रविड़ ने इसे दोबारा शुरू कर दिया है.

इसकी वजह हार्दिक पंड्या का टी20 वर्ल्ड कप 2021 में सेलेक्शन है जिसका नुकसान टीम इंडिया को हुआ था. इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़ ने ये पॉलिसी हार्दिक पंड्या के चयन की वजह से दोबारा शुरू की है.

 

राहुल द्रविड़ घरेलू क्रिकेट को देना चाहते हैं तवज्जो

बता दें राहुल द्रविड़ आईपीएल के दम पर खिलाड़ियों के चयन को रोकना चाहते हैं. राहुल द्रविड़ का मानना है कि आईपीएल के दम पर कोई खिलाड़ी टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सकता. साथ ही अगर किसी खिलाड़ी को वापसी करनी है तो उसे अपनी मैच फिटनेस और फॉर्म साबित करनी होगी. राहुल द्रविड़ ने सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है. अगर आप चोट के बाद सही हुए हैं तो आपको खुद को साबित करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना होगा.’

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button