खेल

विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट के फ्यूचर को लेकर जो कही बातें उसने करोड़ों क्रिकेट फैन्स का जीता दिल

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को मुंबई टेस्ट में 372 रनों से पीटा, इस जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट के फ्यूचर को लेकर जो बातें कहीं, उसने करोड़ों क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया। विराट ने कहा कि कोई भी कप्तान हो, कोई भी हेड कोच हो या कोई भी मैनेजमेंट हो, सबका लक्ष्य एक ही है कि हम भारतीय क्रिकेट को शिखर पर पहुंचाएं। विराट ने साथ ही बताया कि क्यों टीम इंडिया कानपुर टेस्ट जीत नहीं पाई थी। मुंबई टेस्ट जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।

विराट ने सोमवार  को मैच खत्म होने के बाद कहा, ‘कानपुर में न्यूजीलैंड की टीम ने अच्छा मैच ड्रॉ कराया। वहां पिच पांचवें दिन की तरह बर्ताव नहीं कर रही थी, गेंदबाजों ने पूरी कोशिश की थी। लेकिन यहां पर अच्छा विकेट था, टर्न था और बाउंस था, जिसकी वजह से गेंदबाजों को अपना काम करने में मुश्किल नहीं आई। हम सभी देश की सेवा कर रहे हैं, पहले रवि भाई थे, अब राहुल भाई हैं।’

विराट ने आगे कहा, ‘हम नए लीडर बनाना चाहते हैं, हम ऐसे खिलाड़ी बनाना चाहते हैं, जो आगे आकर अपना काम करें। कल को मैं कप्तान नहीं रहूंगा, कल को राहुल भाई कोच नहीं रहेंगे, लेकिन हमारा लक्ष्य यही है कि भारतीय क्रिकेट शिखर पर पहुंचे।’

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button