विराट कोहली ने पहली बार जीता टॉस, टॉस जीतने के बाद कही ये बात – RGH NEWS
खेल

विराट कोहली ने पहली बार जीता टॉस, टॉस जीतने के बाद कही ये बात

अबुधाबी. टीम इंडिया (Team India) टी20 वर्ल्ड कप अपना सबसे महत्वूपर्ण मैच खेल रही है. सेमीफाइनल की रेस में (T20 world Cup 2021) बने रहने के लिए टीम को यह मैच जीतना जरूरी है. मैच में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. इससे पहले टीम पिछले तीनों मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. 2 में उसे हार मिली थी जबकि एक मैच टीम जीतन में सफल रही.

टॉस जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा कि हम लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे. प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया गया है. तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की जगह वरुण चक्रवर्ती को जगह दी गई है. भारत ने पिछले मैच में अफगानिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में जीत का खाता खोला. उसने अफगानिस्तान को 66 रनों से मात दी. हालांकि उससे पहले भारत को लगातार 2 मैचों में हार झेलनी पड़ी थी. पहले टीम इंडिया को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से मात दी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button