खेल

विराट कोहली ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ बनाया यह रिकॉर्ड

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूज़ीलैंड को 372 रनों से हराया.

इसी के साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में भारत ने 1-0 के साथ सीरीज़ अपने नाम कर ली है. कानपुर में हुआ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था.

इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने वापसी की है. पहले टेस्ट मैच और टी-20 सीरीज़ में उन्हें आराम दिया गया था. हालांकि, वो इस मैच में बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके. पहली पारी में वो शून्य पर और दूसरी पारी में 36 रन बनाकर आउट हुए.

बीसीसीआई ने ट्वीट करके बताया है कि वो ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जो हर फॉर्मेट के 50 मैचों की जीत में शामिल रहे हैं.

न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 540 रनों का लक्ष्य दिया गया था लेकिन न्यूज़ीलैंड की टीम मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में 167 रनों पर ऑल आउट हो गई.

न्यूज़ीलैंड को ऑलआउट करने में स्पिनर्स की बड़ी भूमिका रही. रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव ने 4-4 विकेट और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button