खेल

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे को लेकर दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कल मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से टीम इंडिया में एक बार फिर से वापस लौट रहे हैं। विराट कोहली t20 विश्व कप के बाद ब्रेक पर चले गए थे। जिसके बाद अब वह वापसी कर रहे हैं। मुंबई टेस्ट मैच से एक दिन पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। उन्होंने मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया रखी। तो वहीं भारत के दक्षिण अफ्रीका के दौरे को लेकर भी बयान दिया है।

भारत के दक्षिण अफ्रीका के दौरे को लेकर बोले भारतीय कप्तान विराट कोहली

भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे को लेकर कहा कि ” देखिए यह एक तरह से स्वाभाविक है कि हम अभी भी सामान्य स्थिति में नही खेल रहे हैं इसलिए इसमें बहुत सारी योजनाएं शामिल हैं बहुत सारी तैयारियां शामिल है यह जानने के लिए कि वहां क्या हो रहा है। आप जानते हैं कि अभी बहुत सारे खिलाड़ी हमारी टीम का हिस्सा नहीं है दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने से पहले व चार्टर प्लेन में उड़ान भरने से पहले कोरेण्टाइन होना होगा आप जल्द से जल्द इन सब बातों को लेकर स्पष्ट चाहते हैं। हमने टीम के सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों से बात की है। राहुल भाई ने टीम के खिलाड़ियों से बात की है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button