खेल

विराट कोहली नहीं रहेंगे अब भारतीय टीम के कप्तान,BCCI ने लिया फैसला

पिछले महीने आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद जबसे विराट कोहली ने भारत की टी20 कप्तानी छोड़ी है तभी से अटकलें लगाई जा रही हैं कि विराट कोहली की वनडे कप्तानी पर भी संकट है। कई रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि विराट कोहली टीम के एकदिवसीय कप्तान के रूप में जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, कोहली ने कहा था कि वह टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे।

कोहली का कप्तान बने रहना मुश्किल

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा,

“विराट का वनडे कप्तान बरकरार रहना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। इस साल बहुत कम मैच है इसलिए वनडे का ज्यादा महत्व नहीं है। ऐसे में इस बारे में फैसले को लेने में देरी हो सकती है। इसके विरोध में हालांकि तर्क यह है कि आप एक तरह के दो फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान रखेंगे तो विचारों का टकराव होगा। ऐसे में इस फैसले से जुड़े अधिकांश लोगों को लगता है कि रोहित को यह जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए ताकि उन्हें 2023 से पहले टीम तैयार करने के लिए जरूरी समय मिल सके।”

भारत की टेस्ट टीम में रहाणे और पुजारा खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं जिसके चलते उपकप्तानी रोहित को सौंपी जा सकती है। दोनों अनुभवी बल्लेबाज खराब लय में चल रहे हैं, रहाणे के लिए हालांकि प्लेयिंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल होगा। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की अच्छी लय में होने के साथ सूर्यकुमार यादव और हनुमा विहारी जैसे मध्यक्रम के विकल्प के होते हुए रहाणे के लिए प्लेयिंग इलेवन में जगह हासिल करना मुश्किल हो सकता है।

इस बारे में बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, 

“जाहिर है, वह दक्षिण अफ्रीका जा रहे है (अगर वह चोटिल नहीं हुए तो)। इस बात की हालांकि अधिक संभावना है कि वह अंतिम 11 में जगह नहीं बना पाए, ऐसे में वह उपकप्तान कैसे रहेंगे। अगर रहाणे को उप-कप्तानी से हटा दिया जाता है, तो रोहित इसकी पहली पसंद होंगे

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button