खेल

विराट कोहली को कप्तानी से हटाए जाने पर आगबबुला हुए फैंस

महेंद्र सिंह धोनी के अचानक से कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने भारतीय टीम की कमान अपने हाथों में संभाली, विराट कोहली ने भारतीय टीम को निखारने और इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है. विराट कोहली ने कई युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी और उनके प्रतिभा को निखारा, जिसके बाद वो टीम इंडिया के मैच विनर बने.

भारत को जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही मिला, तो वहीं मोहम्मद सिराज जैसे घातक गेंदबाज भी विराट कोहली की कप्तानी में ही भारत को मिले. अब जब बीसीसीआई ने विराट कोहली को कप्तानी से हटा दिया है, तो फैंस में काफी गुस्से का माहौल है.

 

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीती और यही वजह है कि उन्हें कप्तानी से हटाया गया है. लेकिन अपनी कप्तानी में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को उन्ही के देश में जाकर मात दिया और सीरीज जीती है.

विराट कोहली को कप्तानी से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी गुस्से में हैं और बीसीसीआई को काफी भला बुरा बोल रहे हैं:

 

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button