विद्यार्थियों पर फीस जमा करने का न बनाएं दवाब, जाने पूरी जानकारी

RGHNEWS सरकारी और निजी स्कूल फीस के लिए विद्यार्थियों पर अनुचित दवाब न बनाएं। ये संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने सभी स्कूलों से कही है। केंद्रीय मान्यता अथवा प्रदेश स्तरीय मान्यता वाले समस्त स्कूलों पर ये निर्देश लागू किया गया है।
निजी स्कूलों द्वारा फीस को लेकर लगातार दवाब बनाया जा रहा है इस बात की शिकायत आयुक्त तक की गई है। जिसके बाद संयुक्त संचालक की तरफ से निर्देश जारी हुए है। विभाग ने कहा कि विभिन्न समाचार पत्रों और शिकायतों के माध्यम से इस तरह की जानकारी मिली है
ऐसा कोई दवाब फीस जमा करने के लिए न बनाया जाए। संयुक्त संचालक ने कहा कि फीस नहीं जमा होने की स्थिति में भी विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने से नहीं वंचित किया जाए। इस संबंध में निजी स्कूल विशेषतौर पर गंभीरता से अमल करें। विभाग ने कहा कि मौजूदा कोरोना संक्रमण को ध्यान रखते हुए स्कूल अभिभावकों को थोड़ी सुविधा दें। फिलहाल आर्थिक तंगी की वजह से अधिकांश अभिभावक स्कूलों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए विद्यार्थियों पर इसको लेकर किसी तरह का कोई दवाब न बनाया जाए।