*✍️विजयपुर नाला अतिक्रमण मामले में निगम आयुक्त एवम एस डी एम ने की कार्यवाही,बबलू अग्रवाल को मिला नोटिस✍️*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ जिला कलेक्टर के आदेशानुसार नगर निगम आयुक्त एवं एसडीएम ने वार्ड क्रमांक 47 विजयपुर में चल रहे प्राकृतिक नाले पर अतिक्रमण के कब्जे को हटाने हेतु कार्यवाही की और काम रुकवाया गया।
ज्ञात हो कि नगर निगम के महा सफाई अभियान के तहत वार्ड 47 विजयपुर में वार्ड वासियों एवं पार्षद पदुमलाल परजा के द्वारा प्राकृतिक नाले में स्लैग चुरा फ्लाईएश डालकर कब्जा के संबंध में शिकायत की गई थी जिसमें बजरंग पारा आने वाले समय मे बारिश पानी बाधित होने से डूब जाने की सम्भावना बताई गई।
जिसे महापौर एवं आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया और निगम अफसर जे सी बी एवम कामगारों समेत कार्यवाही के लिए स्थल में पहुंचे,तो अतिक्रमण करने वाले सुशील(बबलू) अग्रवाल ने कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की,जिस पर आयुक्त आशुतोष पांडेय द्वारा तत्काल एस डी एम को सूचना दी गई और आर आई पटवारी द्वारा नाप जोख भी कराया गया ,किन्तु अतिक्रमण धारी के रसूख ओर तेवर को देखकर वार्डवासियो ने कलेक्टर को भी शिकायत की जिस पर कलेक्टर भीम सिंग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु एस डी एम उर्वसा एवम आयुक्त पांडेय को निर्देशित किया जिस पर एस डी एम एवम आयुक्त ने आज विजयपुर प्राकृतिक नाला के कब्जे को हटाने सुशील(बबलू )अग्रवाल को नोटिस देकर कार्यवाही की और काम रुकवाया।



