विक्रम ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों मे की 200 करोड़ की कमाई – RGH NEWS
मनोरंजन

विक्रम ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों मे की 200 करोड़ की कमाई

मुंबई । कमल हासन की बहुप्रतिक्षित फिल्म विक्रम बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। अपने रिलीज के तीन 4 दिनों के भीतर फिल्म ने दुनियाभर से 200 करोड़ की कमाई कर ली है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म मेगास्टार कमल के अलावा फहाद फैसल और विजय सेतुपति जैसे दिग्गज स्टार नजर आए है।

फिल्म की कहानी के ड्रग रैकेट के आस पास बुनी गई है। कमल हासन और उनकी टीम एक एक करके सिस्टम और समाज को नशे की राह में धकेलने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ती है। इस दौरान उनका सामना चंदन ( विजय सेतुपति ) और अमर ( फहाद ) के साथ होती है। विजय फिल्म में ग्रे शेड में है जबकि फहाद स्पेशल ऑफिसर के रोल में है। इन तीनो स्टार के ईर्द गिर्ध विक्रम फिल्म की कहानी लिखी गई है।

Related Articles

Back to top button