वनडे क्रिकेट में यह खिलाड़ी बनेगा रोहित शर्मा का डिप्टी

बीसीसीआई द्वारा दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम का ऐलान किया जा चुका है। टीम ऐलान से ही पहले ही बोर्ड ने वनडे क्रिकेट में भी बड़े बदलाव किए हैं। विराट कोहली से वनडे की कप्तानी छीनकर रोहित शर्मा को दे दी गई। इससे पहले खुद विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल की कप्तानी छोड़ दी थी। अब देखने वाली बात ये है कि वनडे में रोहित का डिप्टी किसे बनाया जाएगा। बीसीसीआई जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
वनडे में उपकप्तान के तौर पर देखा जाए तो दावेदारों की कमी नहीं हैं। ऋषभ पंत भी युवा चेहरा है और भविष्य को देखते हुए इसे उपकप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन ऋषभ पंत के पास ज्यादा अनुभव नहीं है इसलिए टीम में अगला नाम आता है केएल राहुल का। बीसीसीआई राहुल को वनडे टीम का उपकप्तान बना सकता है।
उपकप्तान बनाना तर्कसंगत
विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने पर बीसीसीआई ने तर्क दिया था कि विराट ने टी20 की कप्तानी छोड़ी इसलिए हमने वनडे की कप्तानी से हटाया। क्योंकि सफ़ेद बॉल में दो अलग-अलग कप्तान नहीं हो सकते। ठीक उसी तरह टी20 में उपकप्तान राहुल हैं तो वनडे में राहुल का उपकप्तान बनना लगभग तय मन जा रहा है।
बता दें कि वनडे टीम की कप्तानी से विराट को हटाए जाने के बाद से फैंस में काफी नाराजगी देखी गई। ट्विटर पर #shameonbcci ट्रेंड करने लगा था, तब बीसीसीआई ने ट्वीट करके विराट कोहली को थैंक यू कैप्टेन कहा था। बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने भी पुरे मामले पर सफाई देते हुए मुख्य कारण भी बताया।


