लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बना रहा था व्यापारी नेता,जाने फिर क्या हुआ

बुलंदशहर : Business leader pressurizing girl for physical relationship : बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद के व्यापारी नेता को एक लड़की का कथित अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Business leader pressurizing girl for physical relationship : अनूपशहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) उमेश कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि जहांगीराबाद की रहने वाली एक युवती ने नगर के ही रहने वाले जय भगवान गुप्ता के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
दहेज में पत्नी नहीं लाई थी भैंस तो पति सहित ससुराल वालों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
Business leader pressurizing girl for physical relationship : उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कार्य) ,354 (लज्जाभंग करने के इरादे से आपराधिक बल प्रयोग) और 354- घ ( लड़की या महिला का पीछा करना) व आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।
सीओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी जहांगीराबाद कस्बे का व्यापार मंडल का महानगर अध्यक्ष बताया जा रहा है। लड़की का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो कॉलिंग के दौरान उसके अश्लील वीडियो बना लिए और इन वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। तहरीर के मुताबिक आरोपी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ भी की।



