देश

लोगों ने महिला को पूरे गांव में कपड़े उतरवा नग्न कर घुमाया, फिर खंबे से बांधकर की पिटाई,जानें वजह…

Villagers stripped woman naked: बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई। मीडिया जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक 43 साल महिला को उसके बेटे के एक महिला के साथ भाग जाने के बाद उसे नग्न कर घुमाया गया। यही नहीं बल्कि बिजली के खंभे से बांधकर उसके साथ मारपीट भी की गई। लोगों ने मार पिटाई के बाद उस महिला के घर को भी तोड़-फोड़ कर तबाह कर दिया।

read more: मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में उत्सव का माहौल

7 लोगों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया लड़की के बारे में पता चलने पर उसके परिवार वालों ने लड़के की मां के घर हमला कर दिया। जिले के ही न्यू वंटामुरी गांव में महिला का घर है। घर को बुरी तरह नुकसान पहुंचाने के बाद आरोपी महिला को बुरी तरह घसीटते हुए वहां से ले गए और उसे नंगा कर घुमाया। इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो महिला को बिजली के खंभे से बांध कर उसकी पिटाई की। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर महिला को छुड़ाया।

read more: अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खुश हुए युवा, मुख्यमंत्री को दी बधाई

इस घटना से जुड़े सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। इलाके में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सीएम का आया बयान

Villagers stripped woman naked: घटना सामने आने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि घटना में संलिप्त लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘इसने पूरे समाज का सिर शर्म से झुका दिया है। हमारी सरकार किसी भी कारण से ऐसे जघन्य कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी। मामले के सिलसिले में पहले ही कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा, ”दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी पूरी जिम्मेदारी है।”

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button