देश

लड़की के बॉयफ़्रेंड ने किया युवक और उसके साथी पर हमला,जानिए क्या है पूरा मामला

boyfriend attacked young man रतलाम में लड़की से मिलने आये युवक ओर उसके साथी पर लड़की के बॉयफ़्रेंड ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक और उसका साथी घायल हो गया। लड़के से लड़की की दोस्ती इंस्ट्राग्राम पर हुई थी। पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल लड़की का बॉयफ्रेंड फरार है। बात दें कि रतलाम के कालिका माता मंदिर के बगीचे में शाम को घटना घटित हुई। धार जिले के नागदा निवासी अजय राठौर रतलाम कार से आया था। कार नागदा के ही विष्णु राठौर की थी और वह खुद चलाकर लेकर आया था। रतलाम आने के बाद अजय राठौर ने विष्णु राठौर को कालिकामाता मंदिर बगीचे में चलने को कहा।

वहां पहुंचकर अजय बगीचे के अंदर किसी से मिलने चला गया। विष्णु राठौर कार में बैठकर उसके आने का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद अचानक अजय राठौर भागता हुआ कार के पास आया उसने तेजी से कार का पीछे का फाटक खोला और अंदर बैठ गया। इतने में एक युवक तेजी से उसके पीछे दौड़ता हुआ आया। उस युवक के हाथ मे चाकू था। उसने कार में आगे की सीट पर बैठे विष्णु राठौर पर चाकू से वार कर दिए। युवक ने
अजय पर एक के बाद एक दो वार किए और भाग गया। विष्णु राठौर के हाथ और पैर में चाकू लगने की वजह से वह घायल हो गया। इस घटना से कालिकामाता मंदिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Read more: छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

boyfriend attacked young man घायल विष्णु को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन रोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विष्णु और अजय के बयान दर्ज कर प्रकरण दर्ज किया। लड़की से मिलने आये युवक अजय राठौर ने बताया कि उसकी 6 माह पहले इंस्ट्राग्राम पर रतलाम  निवासी एक लड़की से दोस्ती हुई थी। फिर उसने बात करना बंद कर दिया था। आज अचानक लड़की का फोन आया कि वह उससे मिलना चाहती है। लड़की के बुलाने पर ही वह उससे मिलने रतलाम आया था। यहाँ जब वह बगीचे में लड़की से मिल रहा था तभी लड़की का बॉयफ्रेंड आया और उसने चाकू से मुझ पर हमला किया जिसमें मुझे  हाथ और पेट पर चोट आई। मैं वहां से जान बचाने के लिए कार की ओर भागा, कार के अंदर बैठ गया तो लड़की के बॉयफ्रेंड ने कार में सवार मेरे साथ आये विष्णु राठौर पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विष्णु राठौर को गंभीर चोट आई है।

Related Articles

Back to top button