रोहित शेट्टी बनाने वाले हैं अमिताभ बच्चन और सलमान खान के साथ फिल्म – RGH NEWS
मनोरंजन

रोहित शेट्टी बनाने वाले हैं अमिताभ बच्चन और सलमान खान के साथ फिल्म

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)-कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की ताजा तरीन फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) की बंपर सफलता के बाद फिल्ममेकर अगली ‘सिंघम’  की तैयारी में जुट गए है. रोहित हमेशा ऐसी फिल्म बनाने की कोशिश करते हैं जो दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा जाए. रोहित का नाम फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे फिल्ममेकर-डायरेक्टर के तौर पर लिया जाता है जिसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी होती है. उत्साहित फिल्ममेकर  का इरादा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और सलमान खान (Salman Khan) को लेकर फिल्म बनाने का हैं. दोनों की दिग्गज स्टार्स के साथ नए प्रोजेक्ट की संभावना से रोहित ने इंकार नहीं किया है.

रोहित शेट्टी को है स्टोरी की तलाश
रोहित शेट्टी आने वाले समय में अमिताभ बच्चन और सलमान खान के साथ एक फिल्म बनाने की सोच रहे हैं. इस सवाल पर टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने कहा कि ‘ मैं अभी कुछ नहीं कह सकता क्योंकि ये मेरी तरफ से बेहद गैरजिम्मेदाराना बयान होगा. इस समय मेरे पास कोई कहानी या आइडिया नहीं है. हां अगर मुझे कोई कहानी मिलती है तो मैं जरूर इस पर काम करूंगा. लेकिन फिलहाल हम अगली फिल्म ‘सिंघम’ पर फोकस कर रहे हैं,क्योंकि 2014 के बाद एक भी ‘सिंघम’ फिल्म नहीं बनी है.

अमिताभ बच्चन-सलमान के साथ फिल्म बनाने का विचार
रोहित शेट्टी का कहना है कि  फिलहाल वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं,लेकिन अमिताभ बच्चन और सलमान खान के साथ फिल्म बनाने की संभावना भी है. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में रोहित का कहना है कि ‘किसी भी चीज के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी. एक हफ्ते में हम ‘सर्कस’ का आखिरी शेड्यूल शूट करेंगे. सब कुछ होने में अभी भी वक्त है. जब होगा तब होगा लेकिन फिलहाल हम सर्कस की शूटिंग पर वापस जा रहे हैं’.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button