रोहित शर्मा ने कप्तान बनते ही विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा – RGH NEWS
खेल

रोहित शर्मा ने कप्तान बनते ही विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता में टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. अपने नए जोड़ीदार ईशान किशन के साथ रोहित ने मैच के पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ लगातार दो चौके जड़कर अपने इरादे जता दिए थे. इसके बाद तो उन्होंने बाउंड्री की बरसात कर दी.

रोहित शर्मा ने भारतीय पारी के 11वें ओवर में चौके से अपना अर्धशतक पूरा किया. इस फिफ्टी के साथ ही रोहित ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में विराट कोहली के सबसे अधिक 50 प्लस के स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. विराट ने टी20 में 29 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं. जबकि रोहित ने कोलकाता में 30वीं बार ऐसा किया. इस लिस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर (Babar Azam) आजम तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने टी20 में 25 बार 50 प्लस स्कोर किया है. इसके बाद डेविड वॉर्नर (22) और मार्टिन गप्टिल (21) का नंबर आता है.

रोहित के अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 छक्के
रोहित के कोलकाता टी20 में अंतरराष्ट्रीय़ टी20 में 150 छक्के भी पूरे हो गए. उन्हें इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 3 सिक्स की दरकार थी. उन्होंने तीसरे टी20 में 31 गेंद में 56 रन की पारी में 3 छक्के और 5 चौके जड़े. यानी बाउंड्री से रोहित ने 38 रन हासिल किए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button