रोहित शर्मा नहीं बन पायेंगे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान – RGH NEWS
खेल

रोहित शर्मा नहीं बन पायेंगे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान

भारतीय टीम हाल ही में रोहित शर्मा के बिना दक्षिण अफ्रीका का दौरा करके भारत वापस आई है या ये कहा जा सकता है कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के हाथों सीरीज गंवाकर भारत वापस आई है। टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम के लिए एक और मुश्किल आ खड़ी हुई है। वो समस्या है कप्तान की। पिछले कई दिनों भारतीय टीम के कप्तान की पद लगातार चर्चा की विषय बना हुआ है। लेकिन इस बार वजह है टेस्ट फार्मेट की कप्तानी…

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भारतीय टीम के प्रत्येक फार्मेट में अब सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते दिखाई देंगे। विराट कोहली ने टी20 फार्मेट से विश्वकप से पहले ही कप्तानी छोड़ने की फौसला कर लियै था। यहीं से ही विवाद की शुरुआत हुई।

बीसीसीआई के मुताबिक चयनकर्ताओं ने विराट कोहली से टी20 की कप्तानी ना छोड़ने का आग्रह किया था। जोकि विराट कोहली ने नहीं माना और अपनी टी20 कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद बीसीसीआई ने विराट कोहली से सीमित ओवर्स की कप्तानी ले ली। जिसका कारण बोर्ड की ओर से सीमित ओवर्स में दो अलग अलग कप्तान ना रखना बताया गया। जिसे लेकर भी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और विराट कोहली के मध्य विवाद हुआ। दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी।

रोहित शर्मा के टेस्ट कप्तान बनने में है फिटनेस की समस्या

भारतीय टीम के सीमित ओवर्स कप्तान रोहित शर्मा को टेस्ट ओवर्स का कप्तान बनाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जा रहा है। लेकिन रोहित शर्मा की फिटनेस की समस्या के चलते बोर्ड ये निर्णय नहीं ले पा रहा है। रोहित शर्मा के भारतीय टीम के तीनों फार्मेट में कप्तान बनाए जाने के बाद वो अपने खेल के साथ न्याय नही कर पाएंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button