खेल

रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही जागी इस खिलाड़ी की उम्मीद

नई दिल्ली: टीम इंडिया के दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी20 के बाद वनडे टीम का कप्तान भी नियुक्त किया जा चुका है. इसी के साथ विराट कोहली सिर्फ टेस्ट कैप्टन रहेंगे. दूसरे कप्तानों की ही तरह रोहित भी अब टीम में अपने कुछ खास खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगे. वहीं कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनके लिए रोहित के कप्तान बनने के बाद एक उम्मीद जरूर जगी होगी कि उनकी भी अब टीम में वापसी हो सकती है.

 

रोहित कराएंगे इस खिलाड़ी की वापसी?

रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद उनके खास दोस्त और लंबे समय से उनके साथ ओपनिंग करने वाले शिखर धवन के लिए एक उम्मीद जग गई है. धवन पहले हर सीरीज में रोहित के साथ पारी की शुरुआत करते थे, लेकिन बाद में उन्हें अंदेखा किया जाने लगा. धवन की जगह कोहली केएल राहुल को ओपन करने का मौका देने लगे थे. हालांकि हम आपको बता दें कि राहुल मिडिल ऑर्डर में भी बेहतरीन बल्लबेाजी करते हैं और इसके अलावा वो सीमित ओवर क्रिकेट में एक विकेटकीपर के तौर पर भी फिट ही रहते हैं. ऐसे में रोहित एक बार फिर शायद धवन की टीम में वापसी करा दें.

 

राहुल के साथ बनी है जोड़ी

इस वक्त रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन की नहीं बल्कि केएल राहुल की जोड़ी काफी हिट हो रही. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से टी20 वर्ल्ड कप और फिर न्यूजीलैंड सीरीज, सभी में ये दोनों बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं.

 

टी20 वर्ल्ड कप से भी थे बाहर

 

शिखर धवन का बल्ला हमेशा ही आईसीसी टूर्नामेंट्स में जमकर बोला है, लेकिन इस घातक बल्लेबाज को टी20 वर्ल्ड कप 2021 में खेलने का मौका नहीं दिया गया. जबकि सेलेक्टर्स का कहना है कि  धवन उनकी टीम का अहम हिस्सा है तो उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज के खिलाफ मौका न देना बड़े सवाल खड़ा करता है. अब रोहित कप्तान बन गए हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि वो अपने पुराने साथी को फिर से टीम में लाते हैं या नहीं.

 

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button