रोहित, बुमराह और पंत समेत कई खिलाड़ियों को BCCI ने भेजा नोटिस

भारतीय टीम ने जिस तरह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है। वह काफी प्रशंशनीय है। और अब भारत के सामने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने की नई चुनौती सामने आ चुकी है। इस दौरे में विराट कोहली ही टीम की कप्तानी करेंगे, और उन्हे इस दौरे में 3 टेस्ट मैच और 3 एकदिवसीय मैच का आयोजन करना होगा।
बता दे, की अभी तक न्यूजीलैंड के साथ खेली गई सीरीज में बहुत से सीनियर खिलाड़ियों के आराम दिया गया था, लेकिन अब उन खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका के इस दौरे के लिए टीम में शानदार वापसी करनी होगी। इस दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान आज ही होगा।
और वहीं इस दौरे में जाने वाले सभी सीनियर खिलाड़ी जो अब तक आराम में रहे, उन्हे पहले मुंबई में आयोजित होने वाली एक कैंप में शामिल होना है। बता दे, की जहां एक तरफ भारत ने न्यूजीलैंड से 1.0 से सीरीज को अपने नाम किया। वहीं दूसरी ओर भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इशारे में बताया, की आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए कुछ बड़े फैसले लेने होगे।
उन्हे दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले मुंबई में होने वाले कैंप में शामिल किया जाएगा। बता दे, की न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर, केएल राहुल और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला। क्योंकि इस सीरीज में इन सारे खिलाड़ियों को आराम दिया गया था।
और राहुल को चोट लगने के कारण इस सीरीज से बाहर किया गया था। बता दे, की दक्षिण अफ्रीका के इस दौरे की शुरुवात पहले 17 दिसंबर सुनिश्चित की गई थी। लेकिन अब इसे एक सप्ताह आगे कर दिया गया है। जिसके चलते अब इसकी शुरुवात 26 दिसंबर से होगी। और ऐसे में भारतीय टीम 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए निकलेगी।
इसके अलावा जब न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, उस समय सीनियर खिलाड़ियों के आराम दिया गया था, जिसके पीछे टीम के युवा बल्लेबाज खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने अपना बहुत योगदान दिया था। और उन्हे इस टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिला था। और इस मौके का अय्यर ने पूरी तरह से फायदा उठाया।