रोज सुबह इन 4 कामों को करने से बनते हैं बिगड़े भाग्य,जीवन रहता है खुशहाल

नई दिल्ली: सुखमय जीवन की चाहत हर किसी की होती है. इसके लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ काम में लगन की भी जरुरत होती है. कई बार ये सब करने के बाद भी मुकाम हासिल करने में बहुत सारी कठिनाइयां आती हैं. जिसकी वजह से मन में निराशा का भाव आने लगता है. मेहनत के अलावा ज्योतिष से जुड़े नियम जीवन में सुख और समृद्धि लाते हैं. सुबह-सुबह किए जाने वाले कुछ उपाय बताते हैं.
हथेली के दर्शन
ज्योतिष के जानकारों की मानें तो सुबह उठकर हथेली के दर्शन करना अच्छा होता है. हथेली के आगे के भाग में मां लक्ष्मी का वास होता है. मध्य में देवी सरस्वती का वास होता है. इसके अलावा हथेली निचले हिस्से में भगवान विष्णु वास होता है. इसलिए रोज सुबह उठकर सबसे पहले हथेली के दर्शन करने से लक्ष्मी, सरस्वती और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है.
माता-पिता को प्रणाम
शास्त्रों माता-पिता में प्रत्यक्ष देव माना गया है. माता-पिता के आर्शीवाद से बिगड़े काम भी बनते हैं. रोज सुबह माता-पिता को चरण स्पर्श करने से जीवन की मुश्किलें आसान हो जाती हैं.
गाय की रोटी
ज्योतिष के मुताबिक पहली रोटी हमेशा गाय के निमित्त बनानी चाहिए. घऱ की महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं. इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. रोज सुबह गाय को खिलाने से ग्रह दशा सही रहती है.
सूर्य देव जल
शास्त्रों में सूर्य देव की उपासना बहुत अच्छी मानी गई है. ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा बताया गया है. ऐसे में रोज सुबह सूर्य देव को जल देने से बिगड़े भाग्य बनते हैं. जिसके जीवन खुशहाल रहता है.
दही-चीनी
सुबह कहीं भी निकलने से पहले दही खाना शुभ होता है. यदि सुबह घर से दफ्तर के लिए निलकते हैं तो दही-चीनी जरूर खाएं. इसके अगर किसी जरूरी काम से यात्र पर निकल पड़े तो भी दही-चीनी खाकर ही निकलें.



