मनोरंजन

अनुपमा की बेटी हुईं बोल्ड,पहनी जालीदार स्कर्ट,लुक हो रहा वायरल

नई दिल्ली: ‘अनुपमा’ सीरियल में पाखी का किरदार निभाने वाली मुस्कान बामने (Muskan Bamne) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. पाखी को एक्टिंग के अलावा डांस का भी बहुत शौक है. इस बात का सबूत एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट है जो कि उनके डांस वीडियो और तस्वीरों से भरा हुआ है. लेकिन हाल ही में मुस्कान ने अपनी एक आउटफिट में तस्वीर शेयर कर दी जो कि उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है.

क्रॉप टॉप के साथ पहनी जालीदार स्कर्ट 

सामने आई तस्वीर में पाखी पिंक क्रॉप टॉप के साथ सफेद रंग की जालीदार स्कर्ट पहने हुई हैं. ये स्कर्ट लोगों का ध्यान खींच रही है.

ड्रेस के साथ लुक है जबरदस्त 

इस तस्वीर में अनुपमा की बेटी का लुक काफी अट्रैक्टिव है. एक्ट्रेस ने सुर्ख पिंक लिपस्टिक के साथ ओपन हेयर और लाइट मेकअप किया हुआ है. जो कि उनके फैंस को बहुत पंसद आ रहा है. यहां तक कि वो इस तस्वीर पर कमेंट कर एक्ट्रेस के लुक की तारीफ भी कर रहे हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button