राहुल गांधी ने की सोमवार तक पूछताछ टालने की मांग

National Herald Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईडी से पूछताछ टालने की मांग की है. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने मां की बीमारी का हवाला दिया है. राहुल गांधी ने ईडी से अनुरोध कर सोमवार तक का वक्त मांगा है. राहुल गांधी से ईडी ने बुधवार को लगातार तीसरे तीन मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की थी. पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग राज्यों में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.
बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे और कई नेता धरने पर बैठ गए थे. कई कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा और ED दफ्तर के बाहर टायर में आग लगा दी थी. राहुल के जरिए कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि राहुल गांधी पीएम मोदी का मुकाबला कर रहे हैं. इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर भी आरोप लगाया था कि कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस घुस गई. कांग्रेस इसके लिए FIR की मांग कर रही है, तो वहीं पुलिस इससे इनकार कर रही है.



