रायगढ़

रायगढ़ जिले की 4 सीटों पर 75.16% मतदान

Raigarh News: रायगढ़ जिले की चारों विधानसभा सीटें लैलूंगा, खरसिया, धरमजयगढ़ और रायगढ़ में शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। रायगढ़ जिले में 5 बजे तक 75.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। खरसिया के कुरमा पाली के मतदान केंद्र क्रमांक-221 में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई।

कांग्रेस का आरोप है कि कांग्रेसी मतदान केंद्र के बाहर अपने कार्यकर्ताओं को खाना बांट रहे थे, तब बीजेपी वालों ने खाना-पीना देने को मना किया और थप्पड़ मारने लगे। कोतरा रोड थाना के TI के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।

जिले के कई मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन खराब हुई थी। रायगढ़ के वार्ड क्रमांक-1 के पोलिंग बूथ पर डेढ घंटे बाद मशीन रिप्लेस कर दोबारा मतदान कराया गया।

रायगढ़ जिले में 5 बजे तक 75.16 प्रतिशत मतदान

विधानसभा 9 बजे तक वोटिंग % 11 बजे तक 1 बजे तक 3 बजे तक 5 बजे तक
रायगढ़ 3.1 20.07 37.80 54.97 71.23
धरमजयगढ़ 5.3 21.43 46.10 58.90 72.36
खरसिया 6.12 24.47 43.90 63.59 81.43
लैलूंगा 6.46 26.19 44.76 64.47 76.42
  • Raigarh News रायगढ़ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी ओपी चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है। मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनेगी। केंद्र में मोदी की सरकार है, इसलिए छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। तभी डबल इंजन की तरफ्तार से विकास होगा।
  • रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक ने कहा कि मतदान एक बड़ा त्योहार है। कांग्रेस के पक्ष में पूरा लहर चल रहा है। सभी जगह सरकार की उपलब्धियां दिख रही है। काम के आधार पर लोग वोट दे रहे हैं। सभी वर्ग के लोगों के लिए काम किया गया है। इस बार कांग्रेस को 75 पार सीटें मिलेगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button