देश
राज्यसभा चुनाव वोटिंग SC की सुनवाई से राजस्थान में पहले वोट दे चुके 6 विधायक

चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इनमें राजस्थान की 4, हरियाणा की 2, महाराष्ट्र की 6 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वोट डाला। वहीं, महाराष्ट्र में डेढ़ में 50% मतदान हो गया है। 143 विधायकों ने अब तक वोट डाल दिया है। इनमें 60 भाजपा के विधायक और 20 कांग्रेस के विधायक शामिल हैं।
राज्यसभा चुनाव वोटिंग से जुड़े अपडेट्स
- महाराष्ट्र में बीजेपी को हराने के लिए ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को समर्थन देने का फैसला किया। हालांकि इसका फायदा शिवसेना को मिलेगा जिससे AIMIM दो-दो हाथ करती आई है।
- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले राजस्थान बसपा से आए 6 विधायकों ने वोट डाले। बसपा से कांग्रेस में आए ये विधायक वोटिंग कर चुके हैं। सीएम अशोक गहलोत के बाद इन्हीं छहों विधायकों ने वोट डाले। कांग्रेस ने रणनीति के तहत ऐसा किया है। बसपा मूल के छह विधायकों को वोटिंग से रोकने की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होती इससे पहले ही इन विधायकों ने वोट डाल दिए।
- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भाजपा का एक उम्मीदवार है जिसकी जीत तय है। सरप्लस वोट निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को दिए जाएंगे। बाकी उनको कौन समर्थन देगा, इस बारे में सुभाष चंद्रा ही जानते हैं।
- राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने शिवसेना पर हमला बोला है। मनसे ने कहा है कि शिवसेना ने ओवैसी से समर्थन लिया, इससे उनका हिंदुत्व उजागर हो गया है। वे निजाम के वंशजों से भी समर्थन लेने में नहीं हिचकिचाते हैं।
- शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि महाविकास अघाड़ी के सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा, हमारे पास पर्याप्त समर्थन है।
- उधर राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आमेर क्षेत्र में 12 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है।



