छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
राजधानी लौटे पूर्व CM भूपेश बघेल, बताए किस बात को लेकर हुए चर्चा

Congress Review Meeting छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद आज दिल्ली में समीक्षा बैठक हुई है। इस बैठक में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेता शामिल हुए। जिसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजधानी रायपुर लौट गए है। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि विस चुनाव के रिजल्ट की समीक्षा हुई। आगामी लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रभारी सैलजा ने जानकारी दी है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि कल बीजेपी की विधायक दल की बैठक होने वाली है। छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री कौन बन रहा है हम भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तीनों राज्यों में KBC की तरह सवाल घूम रहा है।
Congress Review Meeting आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत के बाद अब सीएम चेहरे को लेकर लगातार मंथन जारी है। अब तक नए सीएम को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं।
Follow Us