*✍️लेट नाईट क्लब पार्टी कर के लौट रहे युवकों की कार के पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत 3 की हालत गंभीर...* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️लेट नाईट क्लब पार्टी कर के लौट रहे युवकों की कार के पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत 3 की हालत गंभीर…*

RGHNEWs राजधानी रायपुर में सड़क हादसे की लगातार खबरें आ रही है। ताजा मामला वीआईपी रोड का है।जानकारी के अनुसार कार में सवार चार युवकों की कार वीआईपी रोड में कार पेड़ से टकराने के बाद उछलकर सर्विस रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। कार के पलटने से गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। हादसे में कमल विहार निवासी सुदर्शन सिंह यादव की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवक को चोटें आई हैं। वहीं वीआईपी रोड़ में कार हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में शराब की बोलतें और गिलास बरामद किया। तेलीबांधा थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button