राजधानी में कोरोना ने मचाया कोहराम, आज फिर मिले 500 से अधिक मरीज

521 new corona patients confirmed in Delhi नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन अलग अलग राज्यों से सैकड़ों मरीजों की पुष्टि हो रही है। आज देश की राजधानी दिल्ली में 521 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 24 घंटे में एक मरीज की मौत हुई।
आज मिले 521 नए मरीजों के बाद दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 1710 हो गई है। आपको बता दें कि आज ही महाराष्ट्र में 700 से अधिक केस रिपोर्ट किये गए।
Read more: Raigarh News: सांसद गोमती साय के प्रयासों से चार रेल गाड़ीयो को मिला रायगढ़ में स्टॉपेज
महाराष्ट्र में 186 फीसदी बढ़े केस
521 new corona patients confirmed in Delhi महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में मंगलवार को बड़ा उछाल देखने को मिला है। राज्य में बीते 24 घंटे में करोना के 711 नए मामले सामने आए और इस दौरान 4 मरीजों की इस जानलेवा वायरस की वजह से मौत हो गई। यहां कल के मुकाबले कोरोना के मामलों में 186 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैं।

