राइस मिल गिरने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की दर्दानक मौत.... – RGH NEWS
देश

राइस मिल गिरने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की दर्दानक मौत….

Haryana हरियाणा के करनाल में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. करनाल में तीन मंजिला इमारत गिरने की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. जबकि 20 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि 150 से अधिक मजदूर वहां रह रहे थे, हादसे के बाद कई लोग खिड़की के जरिए बाहर निकल आए. प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है. उपायुक्त का कहना है कि जांच कमेटी बनाई गई जो मामले की जांच करेगी.

Haryanaहादसे के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. बचाव अभियान जारी होने के कारण अब तक 100 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है. करनाल के एसपी शशांक कुमार सावन ने पुष्टि की है कि 4 शव निकाले गए हैं और सभी मृतक प्रवासी मजदूर हैं.

 

 

Also Read Virat Kohli को भारी पड़ा विकेट का जश्न मनाना, BCCI ने लगाया तगड़ा एक्शन…

 

 

 

Related Articles

Back to top button