रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास – RGH NEWS
खेल

रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

Ravi chandran ashwin: भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक महारिकॉर्ड बना दिया है. रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा करते ही टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक अनोखा शतक ठोक दिया है. रविचंद्रन अश्विन ने ये महारिकॉर्ड बनाते ही वर्ल्ड क्रिकेट में सनसनी मचा दी है.

रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में 3 विकेट लेते ही एक महारिकॉर्ड बना दिया है. रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले जैसे दिग्गज के एक महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. टीम इंडिया के महान ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे टेस्ट मैच में 3 विकेट हासिल करते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले भारत के केवल दूसरे गेंदबाज हैं.

Read more:LIC बंद करने जा रही यह बेहद फायदेमंद स्कीम 

Ravi chandran ashwin: रविचंद्रन अश्विन से पहले भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का कारनामा किया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने कुल 111 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं. रविचंद्रन अश्विन ने अभी तक 90 टेस्ट की 169 पारियों में 460 विकेट लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन 113 वनडे में 151 जबकि 65 टी20 में 72 और आईपीएल के 184 मैचों में 157 विकेट ले चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज 

1. अनिल कुंबले – 111 टेस्ट विकेट

2. रविचंद्रन अश्विन – 100 टेस्ट विकेट

3. हरभजन सिंह – 95 टेस्ट विकेट

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

1. अनिल कुंबले – 619 टेस्ट विकेट

2. रविचंद्रन अश्विन – 460 टेस्ट विकेट

3. कपिल देव – 434 टेस्ट विकेट

4. हरभजन सिंह – 417 टेस्ट विकेट

5. ईशांत शर्मा/जहीर खान – 311 टेस्ट विकेट

Related Articles

Back to top button