खेल

रविचंद्रन अश्विन ने छोड़ा पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम को पीछे

नई दिल्ली. भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच (IND vs NZ 1st Test) में बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 416 विकेट पूरे किए. अश्विन ने कानपुर के ग्रीन पार्क में इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की पहली पारी में 3 विकेट अपने नाम किए. अश्विन ने अपने करियर के 80वें टेस्ट मैच की 149वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की. उनके नाम अब कुल 416 विकेट हो गए हैं.

 

रविचंद्रन अश्विन ने इस तरह पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम (Wasim Akram) को पीछे छोड़ा. अकरम के नाम टेस्ट में कुल 414 विकेट हैं. अब उनकी नजरें हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के रिकॉर्ड को तोड़ने पर हैं जिन्होंने इस लंबे फॉर्मेट में कुल 417 विकेट हासिल किए हैं.

कानपुर टेस्ट में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 14 रन बनाए. स्टंप्स के समय चेतेश्वर पुजारा 4 और मयंक अग्रवाल 1 रन बनाकर क्रीज पर थे. भारत के पास अब 63 रन की कुल बढ़त हो गई है. भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे जिसके बाद न्यूजीलैंड को पहली पारी में 296 रन पर रोक दिया. अक्षर पटेल ने 5 और अश्विन ने 3 विकेट झटके.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button