मनोरंजन

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी 14 घंटे करती हैं काम, ऐसे रखती हैं खुद को फिट

शिवांगी जोशी भले ही अब ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ कर बालिका वधू की आंनदी बन गई हैं, लेकिन आज भी वह लगातार काम करती हैं। बेहद फिट और ब्यूटीफुल शिवांगी ने भास्कर डॉटकॉम से अपनी फिटनेस का राज शेयर किया था।

1.23 साल की उम्र में ही शिवांगी ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। 2016 में शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में वह नायरा बनकर आईं और लोगों के दिलों में छा गईं।

2.हालांकि, शिवांगी ने बताया था कि जब वह इस शो का हिस्सा बनी तो काफी नर्वस भी थी। नर्वस इसलिए कि उन्हें इस बात की चिंता थी कि ऑडियंस उन्हें स्वीकार करेगी या नहीं।

3.शिवांगी ने बताया था कि उनकी 14 घंटे की रोज की मेहनत रंग लाई और वह नायरा बनकर घर-घर पहचानी जाने लगीं।

4.शिवांगी ने बताया कि 14 घंटे काम करने की एनर्जी और फिटनेस के लिए उन्होंने एक रुटीन प्लान बनाया है। वह रोजाना स्विमिंग करती हैं, इससे उन्हें ताजगी और फिटनेस दोनो मिलती है।

5.शिवंगी का कहना था कि वह ग्रीन वेज और प्रोटीन ज्यादा लेती हैं। साथ ही वह कार्बोहाइड्रेट से दूर रह कर लिक्विड खूब लेती हैं।

6.शिवांगी जिम के अलावा योग करना बहुत पसंद करती हैं। रोजाना एक घंटा योग के लिए वह जरूर निकालती हैं।

7.योग के अलावा वह मेडिटेशन भी करती हैं। इससे उनके चेहरे पर शरीर में उर्जा का संचार महसूस होता है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button