यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती, जानिए पूरी डिटेल! – RGH NEWS
देश

यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती, जानिए पूरी डिटेल!

UP Police Verificationयूपी में सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए हम यहां शानदार नौकरी की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं. यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी आने वाली हैं. नौकरियों की संख्या हजारों में होगी, एक नोटिस के मुताबिक नौकरियों की संख्या 37000 से ज्यादा हो सकती है. इन नौकरियों के लिए कौन आवदेन कर सकता है और कौन नहीं कर सकता इसकी पूरी जानकारी हम यहां आपको देने वाले हैं इसके अलावा आवेदन करने के लिए किन किन चीजों की जरूरत होगी इसके बारे में भी बताने वाले हैं.

About UP Police Constable Exam

कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फिजिकल टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. भर्ती के लिए हर साल लाखों कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं. कॉन्स्टेबल के पद के अलावा, UPPRPB सब-इंस्पेक्टर, जेल वार्डन, फायरमैन और मिनिस्ट्रियल स्टाफ सहित कई अन्य पदों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा.

As per the UP Police Constable 2023 Vacancy
रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुष/महिला कांस्टेबल के साथ-साथ फायरमैन (पुरुष) पदों के लिए 35,000 से ज्यादा वैकेंसी भरी जाएंगी. खाली पदों की डिटेल जल्द ही इसकी आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ उत्तर प्रदेश बोर्ड भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

Read more : 2 नाबालिग लड़कियों संग 7 लड़कों ने किया सामूहिक बलात्कार

UP Police Constable 2023 Salary
यूपी पुलिस कांस्टेबल एक अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी है जो इस पद के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को एक अच्छा पैकेज प्रदान करती है. यूपी पुलिस कांस्टेबल को पे मैट्रिक्स के 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिलता है. यूपी पुलिस कांस्टेबल का ग्रोस मंथली सैलरी 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच है और इसलिए सालाना सैलरी लगभग 4,20,000 रुपये से 4,80,000 रुपये होगी.

UP Police Constable 2023 Application Fee
UP Police Verification: आवेदन के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के मेल कैंडिडेट्स को 400 रुपये फीस देनी पड़ सकती है, जबकि अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस में छूट हो सकती है.आवेदन फॉर्स भरते समय, फीस का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग या ऑफलाइन ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.

UP Police Constable 2023 Age Limit

  • पुरुष (जनरल कैटेगरी) के लिए आयु सीमा 18 से 23 साल
  • महिला (जनरल कैटेगरी) के लिए आयु सीमा 18 से 26 साल
  • पुरुष (ओबीसी / एससी / एसटी) के लिए आयु सीमा 18 से 28 साल
  • महिला (ओबीसी / एससी / एसटी) के लिए आयु सीमा 18 से 31 साल

Related Articles

Back to top button