टेक्नोलोजी

यूनिवर्सिटी ने आंसर सीट लेने और जमा करने को लेकर जारी किया नया निर्देश….अब इस तरह मिलेंगे परीक्षार्थियों को आंसर सीट, जमा करने के लिए ये बनाये गये हैं नियम

बिलासपुर उत्तर पुस्तिका वितरण के नाम पर नियमों को ठेंगा दिखाने के मामले में राज्य सरकार की कड़ी फटकार के बाद यूनिवर्सिटी ने नयी गाइडलाइन जारी की है। अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी ने उत्तर पुस्तिका को व्हाट्सएप, ईमेल से प्राप्त करने के साथ-साथ व कालेज की वेबसाइट से भी डाउनलोड करने की सुविधा दी है।

दरअसल कल राजधानी रायपुर के रविशंकर यूनिवर्सिटी और बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों को कालेजों में बुलाकर उत्तर पुस्तिका वितरण करना शुरू किया था। आंसर शीट के लिए कालेजों में उमड़ी भीड़ की तस्वीरें जब सोशल मीडिया में वायरल हुई तो राज्य सरकार ने कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।

वहीं उत्तर पुस्तिका जमा करने को लेकर जारी निर्देश में कहा गया है कि परीक्षार्थी अपनी कक्षा की संपूर्ण परीक्षा समाप्त होने के बाद पांच दिन तक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं को एक लिफाफे में बंद कर डाक के द्वारा कालेज के प्राचार्य के पास जमा करायेंगे।

लिफाफे पर परीक्षार्थी को अपना नाम, कक्षा का नाम, अपना रोल नंबर, नामांकन नंबर और विषय के नाम स्पष्ट रूप से लिखने होंगे।  जिन परीक्षार्थियों ने लिखित उत्तर पुस्तिकाएं अपने कालेज में जमा कर दी है वे भी मान्य की जायेगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button