यूक्रेन में फसे दूसरे भारतीय की मौत – RGH NEWS
देश

यूक्रेन में फसे दूसरे भारतीय की मौत

यूक्रेन में एमबीबीएस चौथा वर्ष की पढ़ाई कर रहा परिवार का बेटा चंदन जिंदल इस युद्ध के कारण वहीं फंस गया व वापस नहीं आ पाया। दो फरवरी को उसे हार्ट अटैक हुआ था। उसके दिमाग में रक्त जम गया। डाक्टरों ने आपरेशन तो कर दिया लेकिन वह कोमा में चला गया। दो मार्च को उसने दम तोड़ दिया है।

सात फरवरी को अपने इकलौते बेटे की देखभाल करने के लिए उसका पिता शीशन कुमार जिदल व ताया कृष्ण कुमार जिदल यूक्रेन चले गए थे। इसी दौरान वहां युद्ध शुरू हो गया। एक मार्च की रात को ताया कृष्ण कुमार जिदल वापस बरनाला लौट आए हैं परंतु पिता शीशन कुमार जिदल अभी भी अपने बेटे के इलाज के लिए वहां पर मजबूरी में फंसे हुए थे कि दो मार्च को चंदन जिदल का निधन हो गया।

 

जिला प्रबंधकीय परिसर के सामने गली में रहने वाले चंदन जिदल की माता किरन जिदल और बहन रशिमा जिदल का रो-रोकर बुरा हाल है। बरनाला में मृतक युवक चंदन जिदल की माता व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। जैसे ही ये खबर बरनाला पहुंची तो शहर में भी माहौल गमगीन हो गया है। स्वजनों के अलावा शहर की समाजसेवी संस्थाओं ने परिवार से संवेदना व्यक्त की है। केंद्र सरकार से मांग की है कि मृतक देह व वहां फंसे बेबस पिता की सकुशल स्वदेश वापसी करवाने के प्रयास तेज किए जाएं।

Related Articles

Back to top button