देश

युवक ने बीच सड़क बाइक में लगा दी माचिस से आग,वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया में एक युवक का काफी हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक युवक सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके उस पर माचिस से आग लगा देत है, और देखते ही देखते बाइक धू धू कर जलने लगती है। इसके बाद युवक बाइक के आस पास ही टहलता रहता है।

इस घटना को देखकर कुछ लोग उसके पास आते हैं और यह जानने का प्रयास करते हैं कि आखिर युवक ने ऐसा ​क्यों किया। इसके जवाब में युवक जो बात बताता है उससे लोग हैरत में पड़ जाते हैं। पहले तो युवक कहता है कि ठंड लग रही थी, फिर वह कहता है कि आज क्रिसमस है इसलिए बर्थडे मना रहा हूं, फिर वह कहता है कि उसका दिल टूट गया है।लेकिन इस वीडियो को जिसने भी देखा सबका कहना है कि युवक सिरफरा है,क्योंकि यूं ही नहीं कोई बाइक को आग के हवाले कर देता

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button