राजनीतिक

मौत मामले में मुख्यमंत्री का कड़ा एक्शन… SP और एडिश्नल एसपी हटाये गये… सीएसपी को तुरंत निलंबित करने का निर्देश…कई और पर गिर सकती है गाज

उज्जैन उज्जैन में जहरीली शराब से हुई 14 मौतों के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उज्जैन के एसपी और एडिशनल एसपी दोनों को हटा दिया है, वहीं सीएसपी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को DIG पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है, वहीं शहडोल के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला को उज्जैन के नया पुलिस कप्तान बनाया है। गृह विभाग ने इंदौर पीटीएस, प्रभारी अवधेश कुमार गोस्वामी को शहडोल का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है।

कई अधिकारी पहले ही निलंबित

थाना प्रभारी खाराकुआ निरीक्षक एम.एल. मीणा, बीट प्रभारी उप निरीक्षक निरंजन शर्मा और दो आरक्षकों शेख अनवर एवं नवाज शरीफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.उज्जैन जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) महावीर खंडेलवाल ने बताया कि ये 11 लोग इतनी बुरी स्थिति में अस्पताल लाए गये थे कि इनमें से कोई भी 15 मिनट से ज्यादा जीवित नहीं रह पाया. उन्होंने कहा कि ये कोई जहरीली शराब, स्प्रिट या कोई भी अन्य केमिकल भी हो सकता है, जो विसरा जांच में पता चलेगा

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button