मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

ब्रह्मकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के लिए की मंगलकामनाएं
रक्षाबंधन पर्व पर संस्था की ओर से ब्रह्मकुमारी कमला दीदी सहित अन्य दीदीयां मुख्यमंत्री निवास पहुंची

 

 दीदी सहित अन्य दीदीयां मुख्यमंत्री निवास पहुंची

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्मकुमारी कमला दीदी के साथ आयी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अन्य ब्रह्माकुमारी दीदीयों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी वनीषा दीदी, ब्रह्मकुमारी सिमरन दीदी, ब्रह्मकुमार हिरेंद्र नायक और ब्रह्मकुमार महेश भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button