मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए तखतपुर विधानसभा के ग्राम खैरी हेलीपैड पहुंचे – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए तखतपुर विधानसभा के ग्राम खैरी हेलीपैड पहुंचे

रायपुर, 18 जनवरी 2023

हेलीपैड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करने और शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने जिला बिलासपुर के तखतपुर विधानसभा के ग्राम खैरी पहुँचे। खैरी पहुंचने पर हेलीपैड पर अधिकारियो, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। हैलीपेड में मुख्यमंत्री को देखने ग्रामीणों में भारी उत्साह था वे मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए। मुख्यमंत्री को देखने हेलीपैड पर ग्रामीण, बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुचे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया। ग्राम खैरी में मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वागत के दौरान तखतपुर क्षेत्र की विधायक और संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button