मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

रायपुर, 10 जून 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 11 जून को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री विद्याचरण शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री शुक्ल ने कई वर्षों तक केंद्र में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। कुशल राजनीतिज्ञ और अच्छे प्रशासक के रूप में उनकी पहचान है। छत्तीसगढ़ के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Related Articles

Back to top button