मुख्यमंत्री श्री बघेल को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री बघेल को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

रायपुर, 30 अगस्त 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में अक्षय पात्र संगठन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारी श्री विनायक प्रियादास ने भिलाई सेक्टर 6  के कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button