मुख्यमंत्री श्री बघेल का डभरा हेलीपेड में किया गया आत्मीय स्वागत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री बघेल का डभरा हेलीपेड में किया गया आत्मीय स्वागत

रायपुर, 3 अक्टूबर 2023

 मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सक्ती जिले के डभरा हाईस्कूल हेलीपेड में विधायक चंद्रपुर श्री रामकुमार यादव और कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान वहां छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत राजेश्री रामसुंदर दास भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल का कर्मा नृत्य दलों के 100 से अधिक नर्तकों  ने मांदर और ढोल के थाप से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हेलीपेड बाउंड्री के बाहर में मौजूद ग्रामीणों से हाथ मिलाकर अभिनंदन स्वीकार किया।
इस अवसर पर आईपीएस  श्री रामगोपाल गर्ग,श्री अजय कुमार यादव और श्री एम आर आहिरे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button