मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर-एसपी को दिए सख्त निर्देश..कही ये बात – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर-एसपी को दिए सख्त निर्देश..कही ये बात

CG NEWS रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में चल रही ट्रक चालकों की हड़ताल से प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति प्रभावित हो रही है. ट्रक चालकों की हड़ताल से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है. वहीं, स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली. बैठक के दौरान सीएम ने आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश है.

read more: Oil India Bharti 2023: ऑयल इंडिया में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, 1 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

CG NEWS: सीएम ने बैठक के दौरान ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए है, सीएम ने कहा है कि अन्यथा की स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी। ध्यान रहे कि किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी न फैलने पाए, जनता तक सही जानकारी पहुँचे। इसके अलावा सीएम ने अफ़वाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है.

 

Related Articles

Back to top button