मुख्यमंत्री बने निक्षय मित्र : टी.बी. मरीजों की मदद के लिए आगे आने कीअपील की – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री बने निक्षय मित्र : टी.बी. मरीजों की मदद के लिए आगे आने कीअपील की

लाख से अधिक लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की गई है साथ ही 1 हजार 325 लोग निक्षय मित्र बन टी.बी. मरीजों की मदद के लिए आगे आएं हैं जिनमें मुख्मंत्री श्री विष्णु देव साय भी शामिल हैं उन्होंने टीबी रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन के लिए लोगों से निक्षय मित्र बनकर आगे आने की अपील की है |

कैम्पों में 5 लाख 40 हजार से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी गई | शिविरों में 4 लाख 99 हजार से अधिक की रक्तचाप जाँच, 4 लाख 85 हजार की मधुमेह जाँच, 2 लाख 88 हजार की सिकलसेल जाँच एवं 59 हजार से अधिक की एनसीडी स्क्रीनिंग कर उच्च स्वास्थ्य संस्था रेफर किए गए हैं | विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अब तक 54 हजार 459 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं एवं इन शिविरों में 1 लाख 80 हजार से अधिक हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं |

Related Articles

Back to top button