मुख्यमंत्री ने वायुसेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना को दी बधाई – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने वायुसेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना को दी बधाई

रायपुर, 07 अक्टूबर 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 08 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना के साहसी सैनिकों और सदस्यों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वायु सेना के वीर योद्धाओं ने मातृभूमि की रक्षा के साथ विषम परिस्थितियों में नागरिकों की जान बचाने और देश में शांति-सौहार्द बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। भारतीय वायु सेना की असाधारण क्षमता का परिचय देते हुए राष्ट्र को सुरक्षित रखने और मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले वायु सैनिकों का देश सदा ऋणी रहेगा।

Related Articles

Back to top button