मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें किया नमन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 22 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि नेताजी ने भारत की आजादी के लिए कठिन संघर्ष किया और ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हेें आजादी दूंगा‘‘ जैसे नारों से देशवासियों में नये जोश का संचार किया। नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अमूल्य योगदान के लिए नेताजी सदा याद किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button