मुख्यमंत्री ने दिए आदेश,सभी स्कूल-कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद

RGHNEWS,9फरवरी2022,बेंगलुरु, कर्नाटक। राज्य में हिजाब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसके चलते कर्नाटक में सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद रहेंगे। राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। सीएम ने ट्वीट किया कि शांति और सद्भाव बहाल बनाए रखने के लिए उन्होंने सभी हाई स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर सवाल उठाते हुए उडुपी के एक सरकारी कॉलेज की पांच महिलाओं ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर आज सुनवाई की, यह सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी।कोर्ट ने स्टूडेंट और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जस्टिस कृष्णा श्रीपाद ने कहा, ‘इस अदालत को जनता की बुद्धिमता पर पूरा भरोसा है और इसे उम्मीद है कि इसका ध्यान रखा जाएगा।
उडुपी जिले के मणिपाल स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में मंगलवार को उस समय तनाव काफी बढ़ गया, जब भगवा शॉल ओढ़े विद्यार्थियों और हिजाब पहनी छात्राओं के दो समूहों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मांडया में लड़कों का एक समूह हिजाब पहनी लड़कियों से बदसलूकी करते नजर आ रहा है।



