मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले को दी 5 एम्बुलेंस की सौगात – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले को दी 5 एम्बुलेंस की सौगात

रायपुर, 29 जून 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के विश्राम गृह से जिले के पांचों विकासखण्ड के लिए सांसद निधि द्वारा प्रदत्त 5 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोरिया जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार व दूरस्थ क्षेत्रों में त्वरित आपात चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में ये एम्बुलेंस उपयोगी साबित होंगी। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं विधायक श्री गुलाब कमरो इस अवसर पर उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button